Thursday, April 16, 2026

मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है।


इस वर्ष विद्यालय की मेधावी छात्रा दीर्घा गुप्ता ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षा में लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। खास बात यह रही कि 30 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 20 विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर अंक अर्जित कर विद्यालय की उपलब्धि को और ऊंचाई दी।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पित भावना और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का यह परिणाम एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समर्पण के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे