Tuesday, May 19, 2026

डिंडोरी जिले में 108 वाहनों के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही,मरीजों की जान भगवान भरोसे

लाखों किलोमीटर दौड़ चुके वाहन,अब तक नहीं बदले गए

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जय अम्बे प्रायवेट लिमिटेड कंपनी को मध्यप्रदेश सरकार से स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए अनुबंधित किया गया है। कई वर्षों से 108 गाड़िया दौड़ भी रही हैं,लेकिन सड़को में लगातार दौड़ने से गाड़िया अब रख रखाव मांग रही हैं,लेकिन सूत्र बताते है कि कंपनी पैसा बचाने के चक्कर में गाड़ियों की न तो सर्विसिंग करवा रही हैं और न ही उनका हर महीने मेंटेनेंस हो रहा हैं,जिसके चलते स्वास्थ्य सुविधा को लेकर इमरजेंसी सेवाएं न सिर्फ प्रभावित हो रही है बल्कि मरीजों की जान पर भी आ रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर जब सेवाजोहार की टीम ने फोन से कंपनी के डिंडोरी डीएम से बात की तो उनका बेतुका बयान सामने आया हैं,उन्हें वाहन कितने खराब है,कितने मेंटेनेंस मांग रहे है,कितने में टूल्स की कमी है यह कोई जानकारी नहीं हैं। इस बात से अंदाजा लगाए कि ये कितने जिम्मेदारी से लापरवाही वाला बयान मीडिया में दे रहे हैं।

खैर इस गंभीर विषय में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 108 वाहन की अनुबंध की गई कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया गया है, कि गाड़ियों की फिटनेस से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराए। वही सीएमएचओ डॉ मनोज पांडे ने यह भी बताया है कि जिले के सभी ब्लाकों के बीएमओ को भी वाहनों से जुड़ी जानकारी देने के निर्देश दिए गए है ताकि रिपोर्ट जिला प्रशासन सहित शासन स्तर तक भेजी का सके।

डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित ब्लाकों में चलने वाली 108 वाहनों की कंडीशन कुछ की ठीक तो कुछ की खराब हैं,इनमें न तो टूल्स है और न ही स्टेपनी,अगर गाड़ी मरीजों को लाने ले जाने में पंचर होती है तो सुधार के लिए कोई गुंजाइश नहीं रहती हैं। वही सूत्र बताते है कि कई गाड़ियों में तकनीकी खराबी के चलते जिला मुख्यालय के कुछ पेट्रोल पंपों में खड़ी हुई हैं। क्या यह सब जानकारी प्रायवेट कंपनी के जिम्मेदार जो जिला में पदस्थ है वे छिपा रहे है ?

सबसे ज्यादा परेशानी रिफर केस में : 108 एंबुलेंस वाहन की सबसे ज्यादा इन दिनों मांग रिफर केस के लिए सामने आ रही हैं,जहां मांग होने पर 108 वाहन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा तो वही आर्थिक रूप में कमजोर मरीजों को स्वयं के खर्चे से जबलपुर या शहडोल जाना पड़ रहा हैं।

प्रदेश में भाजपा की सरकार और जिला के स्वास्थ्य सुविधा के हाल बेहाल : मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हैं,जो हर गंभीर मामले को लेकर त्वरित एक्शन लेने के लिए जाने जाते हैं,अब देखना होगा डिंडोरी जिले के इस गंभीर मामले में क्या एक्शन लेते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे