Sunday, November 15, 2026

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ डिंडौरी का संदेश

सेवाजोहार (डिंडोरी):– जनजातीय गौरव और महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर तिराहा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल एवं बैगा-बैगिन चौक पर साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई की और नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान, आदर्शों और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन समाज को अधिकारों, स्वाभिमान, एकता और जागरूकता के लिए प्रेरित करता है। उनकी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाना उनके आदर्शों को सामाजिक जीवन में अपनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह टेकाम, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अजय बर्मन, मंडल उपाध्यक्ष बोधराम सरैया, मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती, नंदकुमार बनवासी, प्रेम सिंह धुर्वे, गोवर्धन, मंडल मंत्री यशवंत तोमर, मनोनीत पार्षद सुधीर वरमैया एवं अशोक बर्मन सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभियान में सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया। साथ ही नगरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्मारकों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से डिंडौरी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे