Sunday, November 15, 2026

मदर टेरेसा के विद्यार्थियों ने मैराथन में उत्साहपूर्वक लिया भाग

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित न्यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार, 15 नवंबर 2026 को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी के लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उमंग एवं खेल भावना के साथ मैराथन में भाग लेकर अपनी सक्रियता और जागरूकता का परिचय दिया।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन, सामाजिक सहभागिता एवं विधिक जागरूकता की भावना विकसित करना था।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सराहनीय सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जागरूकता संबंधी आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे