Sunday, November 15, 2026

 जबलपुर में मुख्यमंत्री के हाथों राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स सम्मान मिलने पर मंडला की महिला खिलाड़ी जमुना उईके ने जताया आभार

(सेवाजोहार जबलपुर/मंडला):– भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडला जिले की आदिवासी दिव्यांग महिला खिलाड़ी जमुना उईके की राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों सम्मान प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ।

इस अवसर पर जमुना उईके को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान प्रदान किया। वहीं मंच पर उपस्थित प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने भी शुभाशीर्वाद प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सम्मानित प्रतिभागी जमुना उईके ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया में लिखा लिखा कि “सत्य कभी पराजित नहीं होता। वह परेशान जरूर होता है, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।”

उन्होंने इस सम्मान को अपने संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य जनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आगे भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहने की प्रेरणा है। जनजातीय गौरव दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मिला यह सम्मान उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

मंडला जिले का देश,प्रदेश में मान/सम्मान बढ़ाने के लिए आदिवासी दिव्यांग बेटी जमुना उईके को जिलेवासियों ने सोशल मीडिया में खूब बधाईयां मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे