Wednesday, August 26, 2026

आमजन से जुड़ी सेवाओं की समीक्षा, संभागायुक्त ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जनविश्वास अभियान की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सेवाजोहार (डिंडोरी):– संभागायुक्त धनंजय सिंह भदौरिया ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
संभागायुक्त ने अभियान के तहत जिले में की जा रही तैयारियों एवं विभागवार कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए आमजन से सीधे जुड़े विषयों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाया जाए तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही फार्मर आईडी बनाए जाने की प्रगति की जानकारी लेते हुए पात्र किसानों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने तथा शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन, दस्तक अभियान, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गई। संभागायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने तथा जरूरतमंद मरीजों एवं हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों की जानकारी ली गई। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने तथा निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों एवं विभागवार कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
संभागायुक्त धनंजय सिंह भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाएं।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे