Thursday, August 27, 2026

मदर टेरेसा विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं स्नेह का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम एवं स्नेह का प्रतीक राखी बाँधी। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम का समापन हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे