शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, कला/मानविकी एवं विज्ञान संकाय में मिलेगा प्रवेश
सेवाजोहार (डिंडोरी):- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, जिला डिंडौरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 11वीं में विद्यार्थियों को कला/मानविकी एवं विज्ञान संकाय में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
नवोदय की वेबसाइट से करें आवेदन
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, दिशा-निर्देश एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर उसे समय रहते दूर किया जा सके।
महत्वपूर्ण:
- प्रवेश: कक्षा 9वीं एवं 11वीं
- शैक्षणिक सत्र: 2027-28
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
- कक्षा 11वीं के संकाय: कला/मानविकी एवं विज्ञान
- आवेदन माध्यम: ऑनलाइन