सेवाजोहार (डिंडोरी):– कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने दीपावली के पावन पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शनिवार को कलेक्टर ने डिंडौरी बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय छोटे-छोटे दुकानदारों से मिट्टी के दीये एवं दीपावली की अन्य सामग्री खरीदी तथा दुकानदारों से चर्चा कर उनके व्यवसाय एवं उपलब्ध सामग्री की जानकारी ली।

उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करते हुए दीपावली के अवसर पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग पुष्पेंद्र आहाके, एसडीओपी सतीश द्विवेदी ,PWD E धुर्वे जी,डिंडोरी कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।