मंडला :- श्रमजीवी पत्रकार परिषद का संभागीय सम्मेलन 11 सितंबर को कान्हा नेशनल पार्क के ग्राम मोचा के संजय टाईगर रिसोर्ट मे किया गया है। यहां प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नवीन रिसोर्ट दी संजय टाईगर रिसोर्ट एण्ड रेस्टोरेन्ट का भी शुभारंभ होगा। जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी, प्रदेश महासचिव राजेश दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष विलोप पाठक, संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, मंडला विधायक देवसिंह सैयाम, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य कौशल्या मरावी सहित जिले के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। वहीं प्रदेश महासचिव राजेश दुबे, राजेंद्र मिश्रा, सुनील साहू, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी, संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, संभागीय महासचिव चन्द्रशेखर शर्मा सहित कटनी जिलाध्यक्ष गोपाल सिंघानिया, जबलपुर जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, रीवा संभागीय अध्यक्ष केजी शर्मा बब्बला भैया, मैहर जिला अध्यक्ष सावन जायसवाल, बालाघाट जिला अध्यक्ष राकेश सिंगारे, नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष वारिज वाजपेयी सहित डिंडोरी, छिंदवाड़ा जिले के जिलाअध्यक्ष, जिले के महासचिव सहित पूरे संभाग के पधाधिकारी इस महत्पूर्ण सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। रिसोर्ट क्लब परिवार के प्रभारी सुरेश कांबले एवं कोषाध्यक्ष उत्पलकांत शर्मा, फलक कांबले ने बताया कि 11 सितंबर को प्रेस कलब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन सादर आमंत्रित किया कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी की जा चुकी है। इस दौरान लगभग 200 लोगों का सम्मान होगा जिनमें जिले के पत्रकार, डॉक्टर्स, समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी और व्यापारी शामिल हैं। पत्रकार परिषद जिला ईकाई मण्डला ने गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचने अपील की है।