Monday, July 7, 2025

मंडला भाजपा कार्यालय में प्रवासी विधायक के साथ भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक हुई, सरपंच सहित तेरह लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता।

मंडला भाजपा कार्यालय में प्रवासी विधायक के साथ भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक हुई, सरपंच सहित तेरह लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता।

मंडला :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के प्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र चौधरी  मंडला विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर हैं उन्होंने मंडला नगर मंडल ग्रामीण मंडल और नैनपुर नगर मंडल की बैठक आयोजित  कर   संगठनात्मक कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ जनों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी जी द्वारा  प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधियो को संगठन कार्य का विभाजन कर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे तो निश्चित ही हर बूथ में भाजपा जीतेगी विधानसभा चुनाव के साथ हमारे सामने मिशन 2024 है इसलिए कार्यकर्ता के सामने बड़ी चुनौती है।

इस मौके पर मंडला ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सूर्य कांत जघेला की मौजूदगी में ग्राम पंचायत छापरी शिलपुरी के सरपंच  श्रीकांत मार्को  सहित सुशील मरावी, महेश मरावी, संदीप बैरागी, दिनेश टेकाम ,नरेंद्र परते, सेव सिंह उयके, मनीराम सैयाम, पुन्नू लाल धुर्वे ,सोमारू ताराम, कल्लू पावले, गोविंद धूमकेती, राजेंद्र पवले ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रवासी विधायक सुरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देव सिंह सैयाम, पूर्व राज्य सभा सदस्य श संपतिया उईके ,पूर्व विधायक शिवराज शाह शिवा भैया ,नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ,मंडला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत जांघेला, विधानसभा संयोजक  अंजनी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ,जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष झारिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश शुक्ला,  डॉ मुकेश तिलगाम, महामंत्री टेकचंद मार्को सहित मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे