मंडला :- सोमवार को कान्हा नेशनल पार्क के संजय टाईगर रिसोर्ट में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जबलपुर संभाग का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम संजय टाईगर रिसोर्ट का शुभारंभ फीता काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी सुरेश कामले, उत्पल कांत शर्मा ने किया। तद्परांत उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने रिसोर्ट का भ्रमण किया और रिसोर्ट की सराहना की। कार्यक्रम के आरंभ में मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी ने दीप प्रज्वालन कर माल्यर्पण किया। संभागीय सम्मेलन का शुभारंभ विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी, प्रदेश महासचिव राजेश दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष विलोक पाठक, प्रदेश सचिव संदीप मिश्रा, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, जबलपुर संभागीय महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, शिवकुमार तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रीवा संभाग संभागीय अध्यक्ष केजी शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष हनुमान तिवारी, संभागीय सचिव हरिसिंह ठाकुर ने किया। मंडला इकाई के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में पत्रकारों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार एवं मोती की माला से स्वागत किया। वहीं स्वागत भाषण नीरज अग्रवाल ने देते हुए मण्डला ईकाई के द्वारा पत्रकार हितों में किए जा रहे प्रयासो की जानकारी दी।

वहीं संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय एवं संभागीय महासचिव चंद्रशेखर शर्मा ने संभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पत्रकार कल्याण हेतु अनेक प्रस्ताव रखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशोक मर्सकोले एवं मंडला नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की विशेष भूमिका है पत्रकार आलोचना के माध्यम से गलतियां सुधारने का अवसर प्रदान करते है। पत्रकार एक तरह से समाज को जागरूक करता है। समाज के लोगों को एक पत्रकार विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां देता है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी एवं राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत वाजपेयी ने अपने उद्वोधन में कहा की पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और लोगों में जागरूकता लाना है। अगर लोग जागरूक होंगे तो सरकार जागृत होगी और सरकार जब जागरूक होगी तो लोगों के लिए भी बहुत कुछ अच्छा करेगी। उन्होने कहा कि शासन-प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर कमियों को उजागर करने संगठन परिषद हमेशा तत्पर रहता है। कमियों के साथ साथ अच्छाईयों की प्रशंसा भी जरूर करें।प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य कामना की। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने पत्रकारो की सुरक्षा की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करने शासन से मांग की। कार्यक्रम में मैहर जिला अध्यक्ष सावन जैसवाल, बालाघाट जिला अध्यक्ष राकेश सिंघारे, कटनी जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया ने भी अपने विचार व्यक्त करें।

कार्यक्रम के अंत में जिला इकाई द्वारा मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। इसी के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाले एवं पत्रकारों का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। इस दौरान डिंडोरी जिलाध्यक्ष अनिल पटेल, शिवकुमार तिवारी, शिव चौरसिया, रविंद्र सुहाने, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा, शैलेंद्र पटेल, प्रदीप तिवारी, पूनम दूबे, रूपम बाजपेयी, कचनार क्लब से जुड़े समाज कल्याण प्रकोष्ठ के सदस्य मुकेश मिश्रा, संदीप दुबे, विनय पटेल, सोहन गुप्ता, इंजी. तरुण कुमार सुनाने। प्रदेश के साथ साथ देश के 18 राज्यो तक अपनी इकाइयों को गठित कर पत्रकारो के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले संगठन राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर नायक की अनुशंसा पर वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद तिवारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी ने घोषित किया। जिसका करतल ध्वनि से सभी समर्थन किया और उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मण्डला जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर नियुक्ति की गई। जिसमें नैनपुर तहसील अध्यक्ष के पद में राजेन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष जीनेन्द्र साहू, घुघरी तहसील अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, उपाध्यक्ष नंदकिशोर पांडे, मोहगांव ब्लॉक अध्यक्ष अबधेश दुबे, जिला सचिव हसीब खान, अंजनिया मंडल अध्यक्ष आकाश पटैल, नारायणगंज ब्लॉक अध्यक्ष धन्नीलाल परस्ते, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रोहित चौकसे बनाए गए। वहीं समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के पद पर कैलाश डेहरिया एवं महासचिव के पद पर राजा शुक्ला को नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र देते हुए पुष्पमाला से स्वागत किया। कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल को प्रदेश महासचिव राजेश दुबे द्वारा पुष्पमाला से स्वागत करते हुए मण्डला ईकाई की प्रशंसा की। वही कार्यक्रम का आभार समाजसेवी आशीष ज्योतिषी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के पत्रकार गणमान्य नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।