नैनपुर से राजेन्द ठाकुर की कलम से
आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, 17 को आत्मदाह के साथ होगा उग्र प्रदर्शन
मंडला :- नैनपुर को जिला बनाने की जनमाँग शुक्रवार की शाम सड़को में मशाल जुलुश के रूप में दिखाई दिया। अनवरत 45 दिनों से यह आंदोलन अब अपने पूरे शबाब पर है। देर शाम निकाले गये मशाल जुलुश में नगर के विभिन्न समुदायों के साथ व्यापारी,किसान संगठन सहित अन्य संगठनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे महिलाओ की भी भारी भीड़ रही। आंदोलन मंच के सामने मुख्य मार्ग से इस जुलुश का शुभारंभ हुआ। जो मुख्य मार्च से होकर बुधवारी बाजार, बांसुरी वादन चौंक, रेलवे फाटक, से विश्राम भवन चौराहा, चकोर तट होकर उमरिया सुभाष पथ से सभा मंच के सामने आकर समाप्त हुआ।
इस दौरान सभी प्रदर्शनकारी हाथो में मशाल ,बेनर और नारेबाजी करते हुए आमजनों के बीच से गुजरे। जिससे कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। जिला नही तो वोट नही के साथ हांथो में मशाल लेकर सभी प्रदर्शनकारी अपनी भावनाओं की आवाज बुलंद करते दिखाई दिये। अगले चरण में 17 सितम्बर को आत्मदाह किया जाना निर्धारित है।
जानकारी के अनुसार घंसौर परसवाडा केवलारी का क्षेत्र को जोड़ कर जिला बनाया जाना प्रस्तावित है
मंडला से भाजपा विधायक देव सिंह सैयाम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके है। मंडला कलेक्टर भूअभिलेख अधिकारी ने नैनपुर एसडीएम से प्रतिवेदन भी मांगा था जो जा चुका है। वही 45 दिन से विभिन्न संगठनों के द्वारा आन्दोलन जारी रखा गया है