डिंडोरी :- प्रदेश के पूर्व मंत्री व डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम मध्यप्रदेश से ऐसे एक लौते सदस्य है जो कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में जगह बनाये है। राहुल गांधी के खास आदिवासी कद्दावर नेता ओमकार सिंह मरकाम से मध्यप्रदेश में टिकिट वितरण को लेकर खुल कर बातचीत की गई।अब तक कांग्रेस की सूची जारी नही हो पाई है इस सवाल पर ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि प्रक्रिया चल रही है,जिले इस्तर से प्रस्ताव प्रदेश समिति में जाते है,इसके बाद स्क्रीनिंग में जाता है उसके बाद जो प्रक्रिया है वो पूर्ण होता है,अभी आचार संहिता तो लगने दो हमारे सभी जगह प्रत्याशी आएंगे आप लोग मतदान करेंगे।
भाजपा ने केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद को मैदान में उतारा है इस सवाल के जवाब में ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पूरी रिपोर्ट है कि वह हर हाल में सरकार नही बना पा रही है मप्र की जनता भाजपा को नकार दी है,इसलिए भाजपा आखिरी मोहरा खेले है कि बड़े बड़े चुनाव लड़ाओ कही ये चुनाव जीता दे।
क्या लगता है कि सीएम का चेहरा शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने साइड लाइन कर दिया है इस पर ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि निश्चित रूप से उसके बड़े बड़े सीनियरों को लेकर आये है उससे लगता है कि जिस दिन से लिस्ट भाजपा की जारी हुई है उससे शिवराज सिंहः के चेहरे में उतना उत्साह नही है इससे चुनाव में बहुत फर्क पड़ेगा और कांग्रेस की सरकार बनेगा
जनाक्रोश यात्रा पर ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा मध्यप्रदेश में सात जगहों से निकली है,रात के दो दो बजे तक लोग कांग्रेस का झण्डा लेकर कर खड़े है इस बात का प्रमाण है की हर हाल म जनता भाजपा से नाराज है, जनता में आक्रोश है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
कांग्रेस में टिकिट वितरण पर ओमकार सिंह मरकाम ने साफ किया कि कांग्रेस में टिकाऊ और जिताऊ हमारे प्रत्याशी के रूप में होंगे और कांग्रेस का झंडा लेकर वो आगे बढ़ेंगे।