Monday, July 7, 2025

मंडला में सिटिंग एमएलए का टिकट कटा,भाजपा ने आदिवासी महिला नेत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके को टिकिट दिया

पूर्व राज्यसभा सांसद  संपतिया उइकेमंडला विधानसभा की अधिकृत प्रत्याशी घोषित
प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मंडला :– भारतीय जनता पार्टी की नेत्री पूर्व राज्यसभा सांसद  संपतिया उइके को केन्द्रीय चुनाव समिति ने मंडला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।  संपतिया उइके को मण्डला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा होते ही विधानसभा सहित जिले से शुभकामनाएं एवं बधाईयों का तांता लगा रहा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष  भीष्म द्विवेदी, विधायक  देवसिंह सैयाम, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थलों एवं कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की स्वीकृति प्रदान किये जाने के पश्चात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  वी.डी.शर्मा मुख्यमं़त्री  शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय राज्यमंत्री  फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एंव संभागीय प्रभारी राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने मण्डला विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी  संपतिया उइके को दूरभाष पर शुभकामनाएं दी।

आपको बता दे कि भाजपा ने अपनी पाँचवी सूची जारी की है जिसमें मंडला के सिटिंग विधायक देव सिंह सैयाम का टिकिट काट कर इस बार संपतिया उइके के रूप में महिला प्रत्याशी को टिकिट दी है। जिनका मुक़ाबला कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अशोक मर्सकोले से होगा। देवसिंह सैयाम ने मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि संगठन का निर्णय सर्वोपरि है मुझे स्वीकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे