Saturday, October 18, 2025

डिंडोरी में पीएम श्री केवि केंद्रीय विद्यालय संगठन का 60 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

डिंडोरी : 15 दिसंबर को केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी में केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हीरक जयंती समारोह में सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य आर एस उलाड़ी द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
छात्राओं द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वंदन जैन और वैशाली साहू द्वारा कविता प्रस्तुत की गई। विवान, अनन्या शर्मा और खुशी नामदेव द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया गया। पहली कक्षा के बच्चों द्वारा मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। माध्यमिक कक्षाओं छात्राओं द्वारा अलग – अलग राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में समूह नृत्य प्रस्तुत कर विविधता में एकता का संदेश दिया गया। संस्कृत शिक्षक भारत भूषण द्विवेदी ने संगठन के सूक्ति वाक्य का अर्थ बताते हुए केंद्रीय विद्यालय का इतिहास बताया। वरिष्ठ शिक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने केंद्रीय विद्यालय के मिशन और कार्यप्रणाली पर चर्चा कर संगठन के लोगो को विस्तार पूर्वक बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य आर एस उलाड़ी ने सभी को हीरक जयंती की शुभकामनाए देते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और देश की शिक्षा प्रणाली में मील का पत्थर बन चुके संगठन के महत्व को बताया। सभी बच्चों को इसके गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर नए इतिहास रचने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन अनुजा अवधिया और हंशिका मानिकपुरी ने किया। अंत में तन्मय सुहाने ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे