Saturday, October 18, 2025

विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन में शामिल हुई राज्यसभा सांसद,रथ को दिखाई हरी झंडी,शासन की योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

डिंडोरी :- केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने और आमजनों को योजनाओं से अवगत कराने के लिए जिले में 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में संकल्प यात्रा पहुंचेगी। शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्जवलित व कन्या पूजन कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान माल्यार्पण कर धर्मगुरूओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद  सुमित्रा बाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष  रूद्रेश परस्ते, नगर पंचायत अध्यक्ष  सुनीता सारस, कलेक्टर विकास मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत  विमलेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  अंजू व्यौहार, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, नगर पंचायत उपाध्यक्ष  सारिका नायक, भाजपा जिला अध्यक्ष  अवधराज बिलैया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  पंकज सिंह तेकाम,  एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन,  राजेन्द्र पाठक,  महेश धूमकेती, साध्वी नीमा बाई,  अशोक अवधिया,  राकेश परस्ते,  राजकुमार मोंगरे व जिला स्तरीय अधिकारी- कर्मचारियों सहित बढ़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीधे प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के उद्भोदन को देखा और सुना गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड नाटक प्रस्तुत गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।


विकास की नई गाथा लिखने के लिए देश अग्रसर : राज्यसभा सांसद  सुमित्रा बाल्मीकि

राज्यसभा सांसद  सुमित्रा बाल्मीकि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प यात्रा के प्रत्येक पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में भी कार्यक्रम होंगे। जिसमें हितग्राहीमूलक योजनाओं का हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा। साथ ही योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त कर पात्रों को लाभांवित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही हैं। चहुओर विकास अधोसंरचन का जल बिछाया गया है। मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बना हैं। गरीब, किसान, युवा, महिलाएं सहित सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाओं के सुचारू संचालन के साथ उनका विस्तार भी किया जा रहा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित बनाने के साथ ही विश्व में एक नई पहचान भी दिलाई हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का आवास हो, मातृशक्ति का सम्मान, किसानों का कल्याण हो या शिक्षा का विकास हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ हैं। केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा हैं। विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का यह अभियान निरंतर जारी हैं और आगे भी जारी रहेगा।
आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित हितलाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपलब्ध प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे