डिंडोरी :- विकसित भारत संकल्प यात्रा विकासखण्ड अमरपुर के ग्राम पंचायत रमपुरी मे आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा पदाधिकारीगण पहुॅचे जहाॅ सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन व कन्यापूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने अपने उद्बोधन मे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र मे भाजपा सरकार गरीब, शोषितों व वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहाॅ देश का गौरव विश्वपटल पर लगातार बढ़ रहा है वही सास्कृतिक विरासतों को प्रथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री बनते ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का बीड़ा उठाया। देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था, 5 ट्रिलियन इकॉनॉमी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। आज भारत क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। जी-20 समिट सारी दुनिया में भारत की संस्कृति, विकास और उसके भविष्य के प्रसार का माध्यम बन रही है। पहली बार जी-20 समिट देश के सभी राज्यों के 59 स्थानों पर हो रही है। 14 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी जी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। पहले की सरकारें टुकड़े-टुकड़े विकास पर विश्वास करती थीं। 20 हजार घर, 30 हजार शौचालय जैसे लक्ष्य हुआ करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश में पहली बार संपूर्ण सेचुरेशन का कांसेप्ट दिया। हर घर में शौचालय, हर जरूरतमंद माता-बहन को गैस कनेक्शन, हर घर में नल से जल जैसी योजनाएं संपूर्ण सेचुरेशन की ही उदाहरण हैं। संपूर्ण सेचुरेशन को हासिल करने के लिए ही मोदी सरकार ने प्रदेश के 80 लाख घरों में शौचालय बनाए हैं, तो 1.2 करोड़ प्रधानमंत्री अन्न योजना के कॉर्ड बनाए हैं। 10.87 लाख गैस सिलेंडर बांटे गए हैं। 42 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। 4000 कि.मी. नए राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। रीवा, ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट का विकास हो रहा है, 35 रेल्वे स्टेशन विश्वस्तरीय बनाए जा रहे हैं। प्रदेश की विकास दर 16 प्रतिशत हो गई है और सिंचाई क्षमता 47 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गई है। प्रदेश की 46 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं। प्रदेश में 24 मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा पॉलीटेक्निक की पढ़ाई हिंदी में शुरू कराई जा रही है। भोपाल और इंदौर शहरों में मेट्रो रेल का काम तेजी से चल रहा है। ओंकारेश्वर में 2400 करोड़ की लागत से आदि शंकराचार्य अद्वैत स्मारक बनाया जा रहा है, तो उज्जैन में महाकाल महालोक बनकर तैयार हो चुका है। मध्यप्रदेश सरकार ने आदिवासियों को उनके अधिकार देने के लिए पेसा एक्ट लागू किया है तथा जनजातीय इतिहास को संजोने के लिए संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। जनजातीय क्रांतिवीरों और जननायकों की स्मृतियों को संजोने के लिए रेलवे स्टेशनों के नाम उनके नाम पर रखे जा रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम मे पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद पाठक, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार मिश्रा, वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धोबीसिंह परस्ते, मण्डल महामंत्री अनिल साहू, रामसिंह मरावी, युवामोर्चा जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहें।