मंडला विधायक सम्पतिया उइके को मिली कैबिनेट मंत्री में जगह,
भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का कराया मुह मीठा,दी बधाईया
मंडला : मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का गठन हुआ। इस सूची में जैसे ही मंडला विधायक सम्पतिया उइके का नाम आया वैसे ही मंडला नगर में भाजपा कार्यकर्ताओ को खुशी का ठिकाना न रहा। सम्पतिया उइके के बंगले के बाहर भाजपा युवामोर्चा व जिला कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को मुँह मीठा करवाकर बधाई दी। विधायक सम्पतिया उइके के कैबिनेट मंत्री बनने पर मंडला के लोगों को उम्मीद जागी है कि जिले के विकास को रफ्तार मिलेंगी।